फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चुनाव आते ही भाजपा को याद आया कैराना’

Fri, 01 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘कैराना और बिसाहड़ा जैसे मामलों को उठाकर भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा को कैराना मुद्दा यूपी का चुनाव नजदीक आते ही याद आ गया।्र ये बातें बृहस्पवितार देर शाम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं जम्मू काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद ने कहीं। वह बुगरासी में आरिफ सईद खान के आवास पर रोजा-इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


  यूपी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गुलाम नबी आजाद कन्नी काटते नजर आए। प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर भी उन्होंने कानून व्यवस्था चौपट होने की बात कही। बिना सपा का नाम लिए उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल बताई। आजाद ने कहा कि भाजपा सिर्फ समाज को बांटने की बात करती है।

उसे यूपी चुनाव नजदीक आते ही कैराना याद आ गया। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं होने से लेकर बेरोजगारी को लेकर केवल भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। रोजा इफ्तार पार्टी में खुर्जा विधायक बंशी पहाड़िया, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष डॉ. इदरीस, मुनीर अकबर, नोमान खान, हरेंद्र अग्रवाल, मेरठ शहर अध्यक्ष कामेश रतन, सुहेल खान, हिलाल खान, राशिद खान, निहाल सिंह गहलौत, जगदीश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें