फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जीआरपी व आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर यात्री के बैग की जांच करते जीआरपी कर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग की जांच की गई। साथ ही ट्रेनों की बोगियों में स्कैनर से जांच की।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी मोनू सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से ट्रेनों की निरंतर जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। देश में युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। शुक्रवार सुबह पहले महानंदा एक्सप्रेस की बोगियों में जांच की गई। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियोंं के सामान की जांच की गई।
साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक अलग-अलग टीम तैनात की गई है, जो संदिग्ध यात्री मिलने या सामान मिलने पर जांच करेंगे। इसी तरह शाम को भी चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी नंद लाल मीणा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, यार्ड, मुसाफिरखाना, टिकट घर और आरओबी आदि जगह चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें