जिला पंचायत में बहुमत का कोरम जिन ग्राम सभाओं में पूरा नहीं हो पाया था, उन 204 ग्राम प्रधानों को मंगलवार को विकास खंड कार्यालयों पर पद की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद ग्राम प्रधानों को वित्त एवं प्रशासनिक अधिकार दे दिए गए हैं। जनपद में ग्राम पंचातयों की संख्या 951 है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 747 ग्राम सभाओं का गठन किया गया था।
जिन 204 ग्राम सभाओं का गठन नहीं हुआ था, उनमें ग्राम प्रधान बहुमत का कोरम पूरा नहीं कर पाए थे। 204 ग्राम पंचातयों का गठन करने के लिए आयोग ने पंचायत उपचुनाव कराया।
उपचुनाव में असंगठित ग्राम सभाओं में प्रधानों ने बहुमत का कोरम पूरा कर लिया। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सर्वाधिक अरनिया और ऊंचागांव में 22-22 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली।
इतने प्रधानों ने ली शपथ
ब्लॉक प्रधान
ऊंचागांव 22
स्याना 03
बीबीनगर 08
गुलावठी 04
सिकंदराबाद 04
बुलंदशहर 10
अगौता 20
खुर्जा 24
अरनिया 22
शिकारपुर 06
डिबाई 14
दानपुर 17
पहासू 14
जहांगीराबाद 17
लखावटी 08
अनूपशहर 11
अनूपशहर ब्लाक की सभी पंचायत गठित
अनूपशहर के ब्लाक में अवशेष गांव पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के बाद शपथ लेने से वंचित रहे तेलिया नगला, खुशहाल गढ़, पारली, पौटा बादशाहपुर, नूरपुर उर्फ करनपुर, सलगवां, तोली, खालिकपुर, श्योरामपुर जिनाई व ऐंचौरा गांव के प्रधानों को मंगलवार एसडीएम अरूण कुमार यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिससे अब अनूपशहर ब्लाक की सभी 76 ग्रामपंचायत अस्त्वि में आ गयी हैं।
16 विकास खंडों में 204 ग्राम प्रधानों को शपथ दिला दी गई है। प्रधानों को वित्त एवं प्रशासनिक अधिकार दे दिए गए हैं।
- राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी