फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल में आत्महत्या के प्रयास मामले में शासन ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में भर्ती एक टीबी रोगी के फंदा लगाने के प्रयास मामले में शासन ने रिपोर्ट मांगी है। रोगी ने 31 अगस्त को बेड पर ही आत्महत्या करने का प्रयास किया था हालांकि स्टाफ ने उसे बचा लिया गया था। घटना का समाचार प्रकाशित होने पर शासन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय टीबी रोगी की हालत बिगड़ने पर परिजन 29 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद उन्हें चतुर्थ तल पर मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। 31 अगस्त को मरीज के साथ तीमारदार न होने पर अंगौछे से फंदा बनाकर जान देने का प्रयास किया। ऐसा करते हुए एक कर्मचारी ने देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर अन्य कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर किसी तरह फंदा खोला। घटना के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए थे।
कोट
स्टाफ ने मरीज की जान बचाई और परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी थी। इससे संबंधित जानकारी शासन को भी भेजी जा रही है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें