फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कल से 27 दिनों के लिए बंद होंगे सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण 20 मई से परिषदीय विद्यालय 27 दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। अवकाश में बच्चे नवीन सत्र से लेकर 19 मई तक पढ़ाए गए पाठ भूल न जाएं इसको लेकर गृहकार्य दिया जाएगा। 16 जून से स्कूल फिर से खुल जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट समेत कुल 1862 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अमूमन देखा गया है कि छुट्टियों में बच्चे जो कुछ भी पहले का पढ़ा होता है वह सब भूल जाते हैं। इससे शिक्षकों को दोहरा परिश्रम करना पड़ता है। इस बार बच्चों को विषय के हिसाब से उन्हें कोर्स और प्रोजेक्ट दिया जाएग। इसे गर्मियों की छुट्टी में ही पूरा करना होगा। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षक उनके कार्य को चेक करेंगे। बच्चों का शिक्षा और स्कूल के प्रति लगाव बना रहे, इसको लेकर यह निर्णय लिया गया है।

बिना अनुमति जिला नहीं छोड़ेंगे प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी
बुलंदशहर। जनपद में मई के अंत से लेकर जून और जुलाई में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षाओं में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 31 मई को बीएड परीक्षा-2026 दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

आठ, नौ और दस जून को आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके बाद 14 जून को प्रवक्ता पुरुष, महिला राजकीय इंटर कॉलेज के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके अलावा दो, तीन और चार जुलाई को यूपी टीईटी-2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इनको लेकर जिले के केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई प्रधानाचार्य, शिक्षक या कर्मचारी यदि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ता है तो उत्पन्न होने वाली समस्त प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें