फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख किसानों के नौ करोड़ के बिल माफ

Wed, 17 Feb 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सिंचाई बिल माफ कर एक लाख किसानों को होली का तोहफा दिया है। इस साल किसानों को नौ करोड़ रुपये सिंचाई बिल के रुप में जमा करने थे। बिल माफ होने से किसानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की नहरों से जनपद में सिंचाई की व्यवस्था है। सिंचाई के बदले विभाग किसानों से बिल की वसूली करता है। नहर की सिंचाई से जनपद में करीब एक लाख किसान जुड़े हुए हैं।

सिंचाई विभाग ने सिंचाई की दरें फसल के आधार पर तय की हुई हैं। गेहूं, धान, गन्ना, जौ, जई, मक्का, बाजरा आदि सब फसलों की अलग अलग सिंचाई दरें हैं।

इस बार एक लाख किसानों का सिंचाई बिल नौ करोड़ रुपये आया है। इसमें से सात करोड़ रुपये शासन ने सिंचाई विभाग को भुगतान कर दिए हैं। बाकी दो करोड़ रुपये भी इसी सप्ताह सिंचाई विभाग के खजाने में जमा करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बिल माफी से किसानों में खुशी का माहौल है। किसान रामपाल, जगबीर शब्बीर और सुखबीर का कहना है कि उनके पास सिंचाई विभाग ने बिल नहीं भेजा है। सरकार ने सिंचाई बिल खुद भर दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें