सिकंदराबाद। मोहल्ला जमाईपुरा कालिया मंदिर के पास चोरों द्वारा बंद मकान का ताला सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
मकान के मालिक गुलफाम तमिलनाडु में नौकरी करते हैं। हाल ही में वह छुट्टियों के चलते अपने परिवार को साथ लेकर तमिलनाडु चले गए थे। उनके रिश्तेदार सादिक ने बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख उन्हें सूचना उन्हें दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और गुलफाम को घटना की जानकारी दी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। संवाद