फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दादी ने बेच दी जमीन.. इसलिए कर रहा हूं आत्महत्या

विज्ञापन
सिकंदराबाद में युवक की आत्महत्या के बाद मौजूद परिजन व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पत्थरवाड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक संदेश का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण दादी के जमीन बेचने को बताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में भी सुसाइड नोट में लिखी बातें सही बताई जा रही हैं। हालांकि, अधिकारी जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पत्थरवाड़ा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके भाई संदेश कुमार मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता थे। रविवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आए। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वहां संदेश का शव लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि उनकी दादी ने जमीन बेच दी है। जमीनी विवाद को लेकर परिवार में कलह बनी हुई है। संदेश ने लिखा है कि वह इसी कारण अपनी जान दे रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद को लेकर आत्महत्या किए जाने का ही सामने आ रहा है। लेकिन, अधिकारी जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।

करीब पांच माह पूर्व ही हुई थी शादी, पत्नी थी मायके में
मोहित ने बताया कि उनके भाई संदेश ने करीब पांच माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। उनकी पत्नी भी संदेश के साथ रहती थी। लेकिन, बीते दिनों ही संदेश की पत्नी मायके गई थीं। वहीं, अब पति की मौत की सूचना पर पहुंचीं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या किया जाना सामने आ रहा है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी जमीनी विवाद को लेकर आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। मृतक ने अपनी दादी पर ही जमीन बेचने का आरोप लगाया है। जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जा रही है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें