दादरी में इंटरलाकिंग का काम चलने के कारण गोमती एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें रद्द रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अन्य किसी वाहन का सहारा लेना पड़ा।
दादरी में रेलवे विभाग की ओर से ट्रैक पर इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इसके कारण रविवार को दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस अप-डाउन दोनों को रेलवे प्रबंधन ने रद्द कर दिया है।
इसके अलावा पलवल-अलीगढ़ पैसेंजर, हाथरस-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर, टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अप-डाउन तथा खुर्जा से दिल्ली जाने वाली ईएमयू को एक तरफ से रद्द किया गया है।
इंटरलाकिंग का काम दादरी में चल रहा है। इसके कारण कई ट्रेनों का आवागमन रविवार को रद्द कर दिया गया। जो भी यात्री पहुंचे उन्हें जानकारी दे दी गई। पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन