फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार घंटे देरी से आई गोमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस शनिवार को चार घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा गाजियाबाद से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू ट्रेन तीन घंटे, कालका जंक्शन से चलकर कोलकाता जाने वाली हावड़ा कालका मेल तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

वहीं, कटिहार से चलकर अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली हावड़ा कालका मेल दो घंटे, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर अलीपुरद्वार को जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें