फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वर्ण पदक विजेता नीरज का विद्यालय में हुआ सम्मान

विज्ञापन
सिकंदराबाद छात्र नीरज को सम्मानित करते प्रधानार्य। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता नीरज का सोमवार को दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान किया गया। नीरज कक्षा दस के छात्र हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि 23 से 26 अक्तूबर तक शारदा विहार भोपाल में विद्या भारती के स्कूलों की चार दिवसीय 36वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के छात्र नीरज ने अंडर-17 में प्रतिभाग किया था। अब वह सात दिसंबर से बलिया में आयोजित होने वाली एसजीएफआई की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी ने नीरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कोच दिनेश सिंह को भी बधाई दी। इस अवसर पर राधेश्याम गर्ग व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें