पहासू क्षेत्र की न्याय पंचायत टुंडा खेड़ा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्र
पहासू। न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के तहत क्षेत्र की न्याय पंचायत टुंडा खेड़ा की खेलकूद प्रतियोगिता जलालपुर प्राइमरी पाठशाला के खेल मैदान पर हुई। शुभारंभ पूर्व चेयरमैन छतारी मंगल सेन ने फीता काटकर किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप पूनिया ने बताया कि बालकों की कबड्डी में प्रथम नाराऊ और बालिका कबड्डी में गांव रसूलगढ़ की टीम प्रथम रही।
बालकों की 100 मीटर की दौड़ में आकाश और बालिकाओं की दौड़ में सलोनी ने पहले स्थान पर कब्जा किया। 200 मीटर की दौड़ में सौरभ ने पहला और लंबी कूद प्रतियोगिता में अर्चित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अहीर पाल सिंह और कार्यक्रम संयोजक टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।