फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जीएम

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से वार्ता करते जीएम । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने नए स्टेशन के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताई। अधिकारियों और निर्माता कंपनी को इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 15 मिनट के निरीक्षण के बाद वह न्यू खुर्जा जंक्शन होते हुए मारीपत स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजकर 43 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर - चार पर स्पेशल ट्रेन से जीएम उपेंद्र जोशी और एडीआरएम नवीन कुमार पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर चार से फुट ओवरब्रिज से होते हुए जीएम प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचे। वहां गार्ड रनिंग रूम गए, जहां पर सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। वहीं नए स्टेशन की इमारत के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने देरी से काम होने का कारण पूछा और उनको मार्च 2026 अर्थात वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्य पूरा होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कार में बैठकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर के न्यू खुर्जा जंक्शन पर पहुंचे, जहां पर मालगाड़ियों की रेलवे लाइनों की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें