फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीवर लाइन के कारण धंस गई 57 करोड़ की सड़क

विज्ञापन
नगर के मुख्य बाईपास रोड के धंसने पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीवर लाइन के कारण 57 करोड़ रुपये से बनाई जा रही शहर के मुख्य बाईपास की सड़क धंसने लगी है। डीएवी तिराहे से मामन चुंगी तक सड़क विभिन्न स्थानों पर धंस रही है। इसके चलते वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी हो रही है। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सीवर लाइन को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

डीएवी तिराहे से शिकारपुर तिराहे तक 57 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य बाईपास रोड को फोरलेन किया जा रहा है। फिलहाल बारिश के कारण काम रोड बनाने का काम बंद है। स्थिति यह है कि ठेकेदार ने सड़क पर एक लेयर बिछा दी, लेकिन पिछले करीब एक माह में डीएवी तिराहा से मामन चुंगी तक सड़क विभिन्न स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के बीच में जहां-जहां से होकर सीवर लाइन बिछाई गई है, वहां-वहां से सड़क बुरी तरह से धंस रही है। जिसके चलते अधिकारियों को अंदेशा है कि सीवर लाइन के कारण सड़क धंस रही है। अधिकारियों का मानना है कि सीवर लाइन लीकेज से नीचे की मिट्टी खिसक रही है। जिसके चलते बारिश के दौरान धंसी सड़क के गड्ढों में पानी भर रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इन गड्ढों में मिट्टी व गिट्टी डलवा दी है लेकिन इसके बाद भी सड़क धंसने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें