फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सिकंदराबाद दयावती दीवान सिंह कॉलेज में छात्र को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नोएडा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज लौटने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नोएडा में तीन दिवसीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 में स्वर्ण पदक हासिल किया। तृतीय स्थान पर अंडर-17 की छात्रा रहीं।
उन्होंने कांस्य पदक एवं ट्रॉफी प्राप्त की। खो-खो प्रतियोगिता विद्यालय की छात्राओं ने अंडर-19, अंडर -17 में द्वितीय तथा अंडर-14 में तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। छात्राओं को को मुख्य अतिथि नितिन गोयल, विशिष्ट अतिथि विदुला कौशिक एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने तथा मनोबल बढ़ाने में दिनेश सिंह, महेंद्र सिंह व काजल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें