प्रेमिका के घर जाकर गिफ्ट देना प्रेमी को भारी पड़ गया। परिजनों ने प्रेमी युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
कस्बा निवासी एक युवक का मोहल्ले की लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस बात की जानकारी होने पर प्रेमिका के घर वाले नाराज थे।
शनिवार सुबह प्रेमी अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने उसके घर अचानक पहुंच गया।
प्रेमिका के परिजनों ने देखा तो वह भड़क गए। उन्होंने प्रेमी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
हंगामा होते देख मोहल्ले के अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।