नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने साली को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरी शादी रचा ली। जब दोनों संदिग्ध हालात में घर से भाग गए तो पीड़ित पत्नी को प्रेम कहानी की भनक लगी।
पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने एसएसपी को बताया कि वह अलीगढ़ जिले की रहने वाली है।
दो साल पहले उसकी शादी भूड़ क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। मायके की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते पति की सहमति से महिला ने अपनी छोटी बहन को पढ़ाने के लिए ससुराल लेकर चली आई।
इसी दौरान उसके पति से बहन की नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद कुछ दिन पहले दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए। मायके में और रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिला।
दो दिन पहले पता चला कि दोनों ने नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने अब तक पति को तलाक नहीं दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।