फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोदभराई से पहले प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक की गोदभराई की रस्म से ठीक पहले प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। प्रेमी की दूसरी जगह शादी होने की खबर सुनकर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा किया। घंटों चले हंगामे के बाद मामला थाने पहुंचा। वहां प्रेमी युगल ने साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों परिवारों की सहमति से युवक प्रेमिका को साथ ले गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का काफी समय से गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच परिजनों ने युवक का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। रविवार सुबह घर में उत्सव का माहौल था और परिजन गोदभराई की रस्म के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे। तभी प्रेमिका वहां पहुंच गई और खुद को युवक की पत्नी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में तनाव बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अहार पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में घंटों चली पंचायत और मान-मनौव्वल के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ ही रहने की इच्छा जताई। बाद में दोनों परिवारों के बीच लिखित समझौता हुआ और युवक अपनी प्रेमिका को साथ लेकर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव गई थी। दोनों पक्ष बालिग हैं और आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें