फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बस में सवार छात्रा से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में बस में सवार 12 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और धमकी देने लगा। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जहांगीरपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी खुर्जा क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है। बेटी ने मां को बताया था कि करीब 14-15 दिनों से एक युवक उसका पीछा कर रहा है। जहांगीरपुर बस अड्डा से खुर्जा जेवर अड्डा तक बस में उसके साथ जाता और पीछे वाली सीट पर बैठ जाता है। ऐसे में छात्रा परेशान हो गई थी। युवक की इस हरकत पर नियंत्रण करने और पुलिस शिकायत के लिए सोमवार को छात्रा की मां उसके साथ गई। बस में युवक की गलत गतिविधि देख मां को गुस्सा आया और उसने विरोध किया। इस पर युवक भड़क गया और धमकी देकर भागने का प्रयास करने लगा। सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि महिला कि शिकायत पर जहांगीरपुर निवासी सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें