फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवती का पीछा कर की छेड़छाड़, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। नगर निवासी एक युवकी के साथ उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और आरोपी पीड़िता व उसके होने वाले पति को जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आरोपी द्वारा युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने पीड़िता और उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी अकील को पिछले चार वर्ष से जानती है।
आरोपी रास्ते में आते-जाते समय उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कुछ समय पूर्व ही उसकी शादी तय हुई है। जिसके बारे में आरोपी को पता है। इसके बावजूद भी आरोपी उसका पीछा कर रहा है और पीड़िता व उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आए दिन आरोपी पीड़िता के परिजनों को फोन मिलाकर परेशान करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के मोबाइल में उसके कुछ फोटो हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। रविवार की सुबह आरोपी की पत्नी ने फोन कर पति को कुछ होने पर पीड़िता को फंसवाने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें