फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को पांच और नए राजकीय हाईस्कूल की सौगात

Wed, 20 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
वल्‍लभ कॉलेज मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले को पांच और नए राजकीय हाईस्कूलों की सौगात मिली है। इन स्कूलों का निर्माण राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत होगा। माध्यमिक शिक्षा के जिला स्तरीय अधिकारी स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू करवाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विगत वर्ष 14 राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ इन्हें शुरू करवा दिया गया है। अब अभियान के तहत पांच और हाईस्कूल खोलने का निर्णय लिया है। यह स्कूल ब्लॉक शिकारपुर में गांव सुर्खरू, ब्लॉक ऊंचागांव में खानपुर, ब्लॉक डिबाई में बदरपुर और घोसीपुरा एवं पहासू ब्लॉक में अलीमुबारकपुर में बनाए जाएंगे।

स्कूलों का निर्माण करवाने के लिए जगह आदि को चिंहित कर लिए हैं। जबकि अब नक्शा आदि तैयार करवाकर निर्माण करवाने वाली किसी भवन निर्माण करवाने वाली कंपनी को जिम्मेदारी सौंपना बाकी रह गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस बीना यादव ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले को पांच और राजकीय हाईस्कूलों की सौगात मिली है। इन स्कूलों का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना में जीजीआईसी भी शामिल

बुलंदशहर। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना में शामिल हो गया है। जल्द ही विद्यालय में छात्राओं की स्मार्ट क्लास चलेंगी और सोलर पैनल लगेंगे। विद्यालय में रंगाई-पुताई होगी और फर्नीचर बदला जाएगा। विद्यालय के कायाकल्प के लिए शासन से 50 लाख रुपये मिलेंगे।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर कमरों की मरम्मत आदि का कार्य पूरा हुआ है। अब इस स्कूल को प्रदेश सरकार की ड्रीम योजना क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल में शामिल होने से छात्राओं को लाभ मिलेगा। कक्षा छह से 12वीं तक छात्राओं की स्मार्ट क्लास चलेंगी। छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

डीआईओएस बीना यादव ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को शासन ने क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना में शामिल कर लिया है। एक और विद्यालय को इस योजना में शामिल किया जाएगा, जिसका नाम जल्द ही अनुमोदित कर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें