छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगात
बुलंदशहर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में पिछले कई दिनों से चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार शाम समापन हो गया। इसमें विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हॉकी में जीआईसी की टीम, कबड्डी में टांडा की सीनियर व जूनियर और फुटबाल में सिकंदराबाद की टीम विजेता रही।
राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में पिछले कई दिनों से खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मंगलवार शाम समापन हो गया। समापन से पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि उन्हें महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। आप सभी खेल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके व बैज लगाकर स्वागत किया। साथ ही मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि दी।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिससे युवाओं में खेल की भावना का विकास किया जा सके और प्रतिभा खोज की जा सके। बताया कि विजेता टीम के खिलाड़ियों को सीडीओ कुलदीप मीना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ते रहने के लिए निरंतर अभ्यास करने को कहा। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन पालिका सभासद सुखदेव शर्मा ने किया। समापन पर कबड्डी प्रशिक्षक नेत्रपाल सिंह, जूडो प्रशिक्षक पुनीत आर्य, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा, खो-खो प्रशिक्षक अल्पना त्यागी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, फुटबाल संघ के सचिव चाणक्य यादव, जूडो एसोसिएशन के कमल यादव समेत अन्य कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फुटबाल में सिकंदराबाद फुटबाल क्लब की टीम ने आजाद पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित कर विजेता रही। कबड्डी के सीनियर वर्ग में टांडा की टीम ने टांडा की टीम को पराजित कर विजेता रही। 58 किग्रा भारवर्ग में केंद्रीय विद्यालय की टीम ने ने बीके पब्लिक स्कूल की टीम को और 48 किग्रा भारवर्ग में टांडा की टीम ने एनयूएस पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित कर विजेता रही। हॉकी में राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दोहली की टीम को पराजित कर विजेता रही। जूडो बालिका वर्ग में 32 किग्रा भारवर्ग में सेंट मोमिना स्कूल की जिया राजोरा, 44 किग्रा भारवर्ग में सेंट मोमिना स्कूल की अन्नू व 44 से अधिक किग्रा भारवर्ग में जनता इंटर कॉलेज की कनक विजेता रही। बालक वर्ग में 35 किग्रा भारवर्ग में सेंट मोमिना स्कूल का नैतिक भारद्वाज, 40 किग्रा भारवर्ग में में सेंट मोमिना स्कूल का राज, 45 किग्रा भारवर्ग में में टांडा स्टेडियम का प्रिंस, 50 किग्रा भारवर्ग में में टांडा स्टेडियम का अरविंश चौधरी, 55 किग्रा भारवर्ग में टांडा स्टेडियम का ऋषभ और 55 से अधिक किग्रा भारवर्ग में टांडा स्टेडियम का मनदीप राना विजेता रहे। इन सभी को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।