फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 75 लोगों को बांटे घरौनी प्रमाणपत्र, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

विज्ञापन
नगर के निकुंज हॉल में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम के दौरान मौजूद लाभार्​थी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल रविंद्र नाट्यशाला में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 75 घरौनी का वितरण सांसद और विधायकों ने किया।
विज्ञापन

वितरण से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।इस दौरान सांसद ने लाभार्थियों और ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना को पंचायती राज मंत्रालय, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग (एसओआई) के संयुक्त प्रयासों से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीण लोगों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा, वहीं, दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए योजनाओं को बनाना आसान होगा। इससे लाभार्थी विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।
इस दौरान सीडीओ कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान समेत अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें