बुलंदशहर। जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। 30 अप्रैल के बाद फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसी भी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। शासन के निर्देशों पर जिला प्रशासन व कृषि विभाग ने भी इस कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए गांव-गांव विशेष अभियान शुरू कर दिया है। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ पंजीकरण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, उन्नत बीज, कृषि रक्षा रसायनों सहित अन्य सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ नहीं मिल पाएगा। संवाद