फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के बाद दिनभर बनी रही बादलों की आवाजाही, किसान चिंतित

विज्ञापन
नरसेना क्षेत्र में कटे पड़े गेहूं में लगने लगी दीमक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार रात को बारिश हुई। बृहस्पतिवार को धूप तो खिली, लेकिन बीच-बीच में बादल मंडराते रहे। ऐसे में गेहूं कटाई का काम प्रभावित हो गया है। इससे किसान चिंतित हैं। किसान पूरे दिन अपनी गेहूं की फसल को बचाने में जुटे रहे। मौसम वैज्ञानिक अब मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफा हाेने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात जारी रही बारिश से मौसम कुछ सुहाना हो गया। बृहस्पतिवार को धूप खिली लेकिन हवा में ठंडक का अहसास बना रहा। किसान प्रवीन और सतवबीर का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है तो कटाई का काम प्रभावित हो गया है। अगर और बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 36 फीसदी और हवा की गति 10 घंटे प्रति किलोमीटर की दर से चली।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29 न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अब मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


खेत में कटे पड़े गेहूं में लगने लगी दीमक



नरसेना। क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में कटी पड़ी गेहूं की गीली फसल में दीमक लगने लगी है। साथ ही दाना भी काला पड़ने लगा है। किसान राकेश कुमार शर्मा व सुभाष चौधरी का कहना है कि बेमौसम हुई बारिश से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल करीब 15 दिनों से खेतों में कटी पड़ी है। इसमें नीचे से दीमक व ऊपर से गेहूं काला पड़ने लगा है। बारिश के कारण किसानों को अपने गेहूं की फसल को उठाने तक का मौका नही मिल पा रहा है। काले पड़ चुके गेहूं का किसानों को उचित रेट नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें