फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े में लगाई आग, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े में आग लगाने के कारण क्षेत्र के लोगों को धुएं और बदबू के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि आए दिन कूड़े को आग लगाकर जलाया जाता है, लेकिन कोई अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन

स्याना अड्डा क्षेत्र स्थित नगर पालिका के पुराने डंपिंग ग्राउंड में बड़े पैमाने पर कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़े में आए दिन आग लगाकर उसे जलाया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह भी कूड़े से धुंआ निकल रहा था, लेकिन कुछ ही समय में कूड़े से आग की लपटें उठने लगीं। हालात यह रहे कि आसपास के क्षेत्र में काला धुंआ फैल गया। जिसके चलते लोगों की आंखों में जलन के साथ सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। पास ही ठेली लगाने वाले जाकिर ने बताया कि आए दिन डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े में आग लगती रहती है। कई बार नगर पालिका के अधिकारी मौके पर आए, लेकिन खानापूर्ति करके लौट जाते हैं। मोबाइल की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि धुएं के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। पास ही बस अड्डा होने के चलते वहां आने वाले बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी होती है। जिसके चलते कई बार वह दुकानों में आकर बैठ जाते हैं। नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि आग लगाने वालों का पता किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें