फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल में जमा कूड़े में लगी आग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर स्थित जटिया महिला चिकित्सालय परिसर में जमा कूड़े में आग लग गई, जिसके बाद उसमें से काला धुंआ ऊपर उठने लगा। यह धुंआ आस-पास के क्षेत्र में फैल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जंक्शन मार्ग स्थित जटिया महिला चिकित्सालय शनिवार शाम को संदिग्ध कारणों से वार्ड के पीछे खाली पड़े हिस्से में कूड़े में आग लग गई। आग लगने से काला धुंआ उठने लगा, जो दूर-दूर तक फैल गया। काला धुंआ देखकर आस-पास के लोग भी भागने लगे।
वहीं कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई। सोशल मीडिया पर एक मिनट नौ सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अस्पताल परिसर में से काला धुंआ उठ रहा था। जो काफी दूर तक उठता रहा। वीडियो बनाने वाले ने बताया कि सरकारी अस्पताल में इसी तरह रोजाना कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे आस-पास धुआं उठता रहता है।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने गौरव सक्सेना ने बताया कि आग लगने पर फार्मासिस्ट से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में खाली पड़े स्थान पर कुछ अखबार व पुरानी घास थी, जहां पर किसी अज्ञात ने आग लगा दी। घास के कारण धुंआ ज्यादा था, जिसको शांत कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें