बुलंदशहर। महोत्सव में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खोला गया। इसमें पुरुष वर्ग की टीम बुलंदशहर वीर का हर्ष क्लब और महिला वर्ग की जिला कबड्डी एसोसिएशन का केवीए की टीम के साथ फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों वर्गों के विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर किया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में बुलंदशहर वीर की टीम ने खिताब जीता और हर्ष क्लब की टीम उपविजेता रही। जबकि महिला वर्ग में जिला कबड्डी एसोसिएशन की टीम ने खिताब जीता और केंद्रीय विद्यालय की टीम उपविजेता बनी। दोनों वर्गों की विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।