फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांव महोत्सव के समापन समारोह में दिखी देशभक्ति और गांव की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अमर उजाला के तीन दिवसीय गांव महोत्सव का रविवार को धूमधाम के साथ समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के कारण माहौल देशभक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में किसानों ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न उत्पादों के विषय में जानकारी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और भाजपा प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

रविवार को तीन दिवसीय गांव महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन ने कहा कि गांव-खेत सभी की प्राथमिकता में है। हम सभी की पहचान गांव-खेत से ही है। तिरंगा तब ही लहराता है जब देश की टीम अपना लोहा मनवाती है। ऐसे में शहर के बीच गांव महोत्सव का आयोजन करते हुए युवाओं को संदेश दिया गया है कि गांव के बिना हम सब अधूरे हैं। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि बुलंदशहर ऐसा शहर है जो वास्तविकता में बुलंद है और इसकी आत्मा गांव में बसती है। नरौरा में बना एटॉमिक प्लांट हो या खुर्जा की पॉटरी, दूध, गन्ना, खेती या फिर सिकंदराबाद की इंडस्ट्री जिला हर मायने में खुद को साबित करते हुए निरंतर नई बुलंदियों को छू रहा है। जिले में सबसे अधिक लोगों को उज्जवला योजना के कनेक्शन, सबसे अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि देते हुए गांवों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें मंच देना आवश्यक है। ऐसे में अमर उजाला की ओर से आयोजित गांव महोत्सव प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक अच्छा मंच है। भविष्य में भी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए भी इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती करने वाले गांव रहमापुर स्यावली के किसान ओमपाल सिंह, गांव बुकलाना में बागवानी करने वाले श्रीपाल सिंह और मशरूम की खेती करने वाले नरसेना निवासी महेश राणा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अनीता त्यागी और दीप्ति सिंह ने किया।

यह लोग रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सपा प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर, पूर्व डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमन राघव, आईएमए अध्यक्ष डा. संजीव अग्रवाल, अरनिया ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी, आप प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, व्यापारी नेता दिनेश कुमार धन्नू, सभासद सुनील शर्मा उर्फ टीटू, राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, भाकियू संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया, सीए अवकाश शर्मा, सीए मुकुल शर्मा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष दीपू गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सारिका शर्मा, व्यापारी सुरक्षा फोरम के औरंगाबाद अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सेंट आरजे स्कूल के डायरेक्टर सौरभ पचौरी, भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तेवतिया, मॉडर्न एकेडमी गुलावठी चेयरमैन वीपी सिंह, वैज्ञानिक डा. विवेक राज, डा. कीर्ति त्रिपाठी, डा. रामानंद पटेल, कविता शर्मा, वीना शर्मा, प्रियंका, शारदा, सांसद अनूपशहर प्रतिनिधि सीपी सिंह, सपा नेता शेख रईस अहमद, हिर्देश वाष्णेय प्रबंधक द गुरुकुल पब्लिक स्कूल, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, पीयूष चौधरी, दामिनी गौड़ विभागाध्यक्ष सेवाभारती मातृमंडल, सुशील शर्मा जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सावित्री चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंख्या फाउंडेशन, संजय कुमार, दीपक कुशवाहा, विपिन चौधरी, तेजप्रकाश शर्मा, विनीत पवार, इकबाल पठान, वृंदावन से आए स्वदेश ब्रह्मचारी महाराज, राजीव अग्रवाल, विमल शर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री संजय उपाध्याय, आजाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शारिक आजाद, व्यापारी नेता राजपाल सिंह, सतेश्वर शर्मा, योगेश कुमार, भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी अनीस गाजी, जिला प्रभारी आजाद भाटी, मोहसिन सिद्दीकी, राशिद फुरकान गाजी, डा. मुरसलीन पवार, प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव संजय शर्मा, डा. इदरीस, भाकियू मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान, डा. एचएस शर्मा, पश्चिमी उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, भाविप सेवार्थ शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल, अनिल कुमार, वैद्य यज्ञदत्त शर्मा के चिकित्सक डा. जीएस यादव, विजय सिंह, भूपेंद्र करहाना, दुष्यंत, राजेंद्र सिंह, जूडो कोच कमल यादव, जय प्रकाश गिरी, विजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
गांव महोत्सव में जेपी हॉस्पिटल चिट्टा की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की फ्री जांच की गई। अस्पताल के यूनिट हेड डा. सुमित ने बताया कि रविवार को समापन के अवसर पर रविवार को 474 मरीजों की फ्री स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान डा. शुभांगी मिश्रा और डा. बामिनी ने क्रिटिकल केयर, डा. चर्चित गुप्ता ने दिमाग की बीमारियों, डा. गिरीश गंगवाल ने मौसमी बीमारियों और डा. विभा निगम ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को परामर्श दिया। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, जेएस पीजी कालेज सिकंदराबाद, बाबू बोधराज स्कूल सिकंदराबाद, शाह जी डेयरी सिकंदराबाद, आरबी नार्थलैंड काॅलेज दादरी, मॉडन एकेडमी गुलावठी, मॉडन पब्लिक स्कूल, माशा होंडा, गर्ग हॉस्पिटल, देवेंद्र एग्रीकल्चर, वैभव कालेज, वैष्णव मोटर, कृष्णा ऑटो मोबाइल, पिनेकल स्कूल, सीआइएमटी, आजाद पब्लिक स्कूल, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल, सदाशिव एन्क्लेव, दीवान पब्लिक स्कूल, नवीन मुस्कान, मेरठ लाइफ लाइन हॉस्पिटल, वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेदिक कालेज, वेटनर्स एयरफोर्स स्कूल, एनपीएस स्कूल, मोनाड यूनिवर्सिटी, एससीआईबीएफ नोएडा और बादल चूर्ण का सहयोग रहा।

प्राधिकरण के स्टॉल पर योजनाओं की लोगों ने ली जानकारी
गांव महोत्सव के इवेंट पार्टनर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के स्टॉल पर तीन दिन तक लोगों ने प्राधिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। रविवार को स्टॉल पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, भाकियू संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया समेत महोत्सव में आए लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली। अधिकांश का कहना है कि प्राधिकरण की खुर्जा में बनने वाली बहुमंजिला इमारत पहली इमारत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें