फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समितियों के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समितियों के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन और प्रदेश के गन्ना आयुक्त का आदेश मिलने पर जनपद की गन्ना समितियों के होने वाले चुनाव को लेकर विभागीय अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, दूसरी ओर से चार अगस्त से शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया का पता चलने पर समितियों पर चुने जाने वाले डेलीगेट, डायरेक्टर और अध्यक्ष पद की दौड़ में इच्छुक प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

जनपद में तीन गन्ना समिति है, इनमें बुलंदशहर, स्याना और अनूपशहर शामिल है। बताया गया कि चुनाव की प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद प्रत्येक समिति पर करीब 300 से लेकर 400 तक डेलीगेट चुने जाएंगे। इसके लिए तीनों समितियों के अधीन गन्ना किसानों की संख्या के आधार पर डेलीगेट की संख्या निर्धारित करने के लिए भी विभाग की ओर से काम तेज हो गया है। इसके बाद प्रत्येक समिति पर 12-12 डायरेक्टर चुने जाएंगे। चुनाव के अंतिम चरण में तीनों समितियों पर एक-एक अध्यक्ष का चुनाव होगा। गन्ना समितियों के चुनाव की तिथि जारी होने के बाद इच्छुक प्रत्याशी अपनी जीत के लिए वोटर किसानों की सूची समिति से प्राप्त करने के साथ उनसे वोट की अपील के लिए तैयारियों में जुट गए है। बताया गया कि इस चुनाव में कड़ा मुकाबला रहता है और सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि गन्ना समितियों के चुनाव को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए तैयारियां शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। जल्द ही सभी समितियों पर चुने जाने वाले डेलीगेट की सूची जारी कर दी जाएगी। विभागीय अफसर अपनी-अपनी समितियों पर वोटर गन्ना किसानों की मतदाता सूची बनाने में भी जुट गए है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव निष्पक्ष और शासन के आदेश अनुसार ही शांतिपूर्वक करवाने के लिए हर संभव कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें