फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 421 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
421 पंचायत भवन बनने से लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की उन ग्राम पंचायतों के लिए खुशखबरी है, जहां अभी तक पंचायत भवन नहीं बना है। ऐसी 421 ग्राम पंचायतों पर अब जल्द ही पंचायत भवन बन जाएंगे। पंचायत भवनों के निर्माण पर 14वें वित्त आयोग की राशि खर्च होगी। पंचायत भवन बनने के बाद वहां पर सीएससी की शुरूआत की जाएगी।
जनपद में 951 ग्राम पंचायत हैं, इनके अधीन 1176 राजस्व गांव आते हैं। कुल ग्राम पंचायतों में 530 ग्राम पंचायतों में पहले से ही पंचायत घर बने हुए हैं। जबकि 421 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं हैं। ग्राम पंचायत पर पंचायत भवन होने पर वहां पर गांव में किसी भी विषय पर पंचायत की जा सकती है। साथ ही गांव में होने वाले विकास कार्यों सहमति के लिए बैठक का भी आयोजन आदि काम होते हैं। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है। वहां पर बैठक आदि ग्राम प्रधान के घर या सार्वनिक स्थलों पर ही होती हैं। लेकिन अब शासन ने सभी ऐसी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनवाने को हरी झंडी दे दी है, जहां पर अभी तक नहीं बने हैं। इसका आदेश मिलने पर विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया कि पंचायत भवन का निर्माण करवाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों का सर्वे भी पूरा करवा लिया गया है। पंचायत भवनों का निर्माण 14वें वित्त आयोग की राशि से होगा। शासन ने अभी यह आदेश जारी नहीं किया है कि पंचायत भवन के निर्माण पर कितनी राशि खर्च होगी। इसका आदेश मिलते ही इससे संबंधित अफसरों आदि को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत भवन में चलेंगी सीएससी, एक ही जगह मिलेंगी कई सेवाएं
शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं के अलावा अन्य दिए जाने वाले लाभ एक ही स्थान पर मिल सकें। साथ ही जरूरी सरकारी दस्तावेज के लिए भी दर-दर न भटकना पड़े। इसलिए अब शासन ने सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन का निर्णय लिया है। जहां एक ही जगह कई सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। विभागीय अफसरों ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा उन 530 ग्राम पंचायतों में शुरू करवाने की तैयारी कर ली है, जहां पर पहले से ही पंचायत भवन बने हुए हैं। इसके बाद 421 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनने के बाद सीएससी का संचालन करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट...
शासन के आदेश पर जनपद की 421 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायत भवन में चलने वाले सीएससी फिलहाल वहीं संचालित किए जा रहे हैं, जिन ग्राम पंचायतों में पहले से ही भवन बने हुए हैं। शेष ग्राम पंचायतों में सीएससी पंचायत भवन बनने के बाद संचालित किए जाएंगे। - नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें