फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन राघव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश पवन कुमार राघव को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 27 जनवरी को सूचना पर औरंगाबाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के निकट घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान पवन कुमार राघव निवासी ग्राम नगला करन के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पवन कुमार राघव एक शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर औरंगाबाद थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने जैसे करीब छह संगीन मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें