फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रंगदारी नहीं देने पर दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी योगेंद्र ने गांव के तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है की आरोपी ने उसे धमकी दी है की यदि उसने आरोपियों को एक लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी योगेंद्र कुमार ने सलेमपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव निवासी कालीचरण से उनके पिताजी का पुश्तैनी संपति को लेकर विवाद चल रहा है जो अदालत में विचाराधीन है। 28 दिसंबर की दोपहर में सलेमपुर स्थित एक दुकान पर फोटो स्टेट कर रहा था। इसी दौरान कालीचरण उसका पुत्र हितेश, और रिंकू निवासी सलेमपुर वहां आए और उसे धमकाते हुए कहा कि जमीन का लालच छोड़ दो। वरना तुझे जान से मार दूंगा। कालीचरण ने कहा कि कल तक एक लाख रुपए का इंतजाम करके दे देना। वरना तेरी जिंदगी का आखिरी दिन होगा तभी से उसका परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें