फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर घटा, तेज बहाव से कटान जारी

विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा का इस तरह है जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को आंशिक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज बहाव से अनूपशहर व नरौरा में कटान जारी है। बिजनौर गंगा बैराज से बृहस्पतिवार सुबह फिर 1.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने से फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज पर बुधवार को जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को अप स्ट्रीम में पानी की कुल आवक 149600 क्यूसेक प्रति सेकंड रही है। गंगा नदी के तेज बहाव से नरवर घाट व कर्मधर्म के अंत्येष्टि स्थल पर कटान जारी है। बैराज के जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है जो बुधवार से 9000 क्यूसेक कम है।
अहार व अनूपशहर में भी पानी कुछ कम हुआ है। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि बिजनौर गंगा बैराज से पिछले कई दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर 1.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। गंगा में जहां कटान हो रहा है, उसका लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें