फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कम हुआ गंगा का जलस्तर, फिर भी परेशानी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। पिछले काफी दिनों से गंगा में जारी उफान के बाद अब जलस्तर में गिरावट आने लगी है लेकिन किसानों की परेशानी बरकरार है। पहले ही हजारों बीघा जमीन का गंगा की धारा कटान कर चुकी है। खेतों में अभी पानी भरा हुआ है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 130800 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड पास किया जा रहा है जबकि रविवार को जल स्तर करीब दो लाख क्यूसेक था।
साथ ही एलजीसी नहर में 7039 व पीएलजीसी नहर में 6433 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बताया कि गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लगातार निगाह रखी जा रही है। इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीद है कि जलस्तर में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अहार व अनूपशहर समेत सभी गंगा घाटों से पानी उतरने लगा है। ऐसा होने पर आसपास के लोग राहत की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं अभी भी खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों की चिंता कम नहीं हो रही है।
किसानों का कहना है कि लगातार पानी भरा रहने से फसलें लगातार खराब हो रही हैं। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल के अनुसार जलस्तर में गिरावट आ रही है। फिर भी प्रशासन सतर्क है और पल-पल की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें