फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर 4 फीट बढ़ा, कंट्रोल रूम शुरू

विज्ञापन
अनूपशहर गंगा में बढ़ा जलस्तर घाट की सीढि़यों  तक पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार में बढ़े जलस्तर का असर अब यहां दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 4 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए 5 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। ये चौकियां प्राइमरी स्कूल मुबारिकपुर बांगर, प्राइमरी स्कूल सिरौरा, प्राइमरी स्कूल शेरपुर, वन विभाग चौकी अहार अड्डा और तहसील मुख्यालय अनूपशहर में बनाई गई हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि तहसील के कक्ष क्रमांक-3 में 24 घंटे काम करने वाला बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोग कंट्रोल रूम से 7088352320 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम और तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर भी बाढ़ से जुड़ी सूचनाएं दी जा सकती हैं। बताया कि बाढ़ चौकियों पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इनमें लेखपाल, प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सफाईकर्मी, शिक्षामित्र शामिल हैं। साथ ही विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता और पशु चिकित्सक भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बढ़े जलस्तर से आबादी को अभी कोई खतरा नहीं है। यह सामान्य बढ़ोत्तरी है।
विज्ञापन

तहसील में बाढ़ कंट्रोल एक्टिव कर दिया गया है तथा लेखपालों की डयूटी लगाकर उन्हें निर्देशित कर दिया गया है। नाविक बंटी के अनुसार पिछली रात से ही गंगा के जलस्तर में 2 फीट की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में गंगा का जलस्तर हर साल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें