फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन पूर्णिमा: हर-हर गंगे से गूंज उठे घाट, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा स्नान करते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
फाल्गुन पूर्णिमा: हर-हर गंगे से गूंज उठे घाट, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बुलंदशहर/अहार/अनूपशहर। फाल्गुन पूर्णिमा पर रविवार को गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अनूपशहर, नरौरा, कर्णवास और अहार के गंगा घाटों पर शनिवार रदेर रात से ही श्रद्धालु का आना शुरू हो गया था। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन कर बच्चों को विधि विधान से मुंडन कराया।
विज्ञापन

मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान से कष्ट दूर होने के साथ पुण्य मिलता है। श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्यदेव को जल अर्पण कर नमस्कार किया। साथ ही पूजन आदि विधि को पूरा किया। इस दौरान बच्चों का मुंडन भी कराया। गंगा स्नान के दौरान हनुमान जी की भी पूजा की गई। अनूपहशर में गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं का दोपहर बाद तक आना-जाना लगा रहा। इस दौरान काफी अव्यवस्थाएं भी दिखीं। परशुरामघाट से गंगा रेती में जाने के लिए बनायी गई अस्थायी पुलिया के अत्यंत संकरे होने की वजह से श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बड़ी तादात में पूजा सामग्री छोड़ी। इसी तरह अहार में सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी घाट पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। नरौरा और कर्णवास आदि गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन आदि किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें