फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के साथ मीडियम श्रेणी बाढ़ के स्तर पर गंगा

विज्ञापन
नरौरा बैराज की डाउन स्ट्रीम में उफान लेता गंगा का जलस्तर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव के बीच मीडियम श्रेणी में बना है जलस्तर
विज्ञापन

नरौरा। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के कारण नरौरा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर पिछले चार दिनों से हल्के उतार चढ़ाव के साथ मीडियम श्रेणी में बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अभियंता एवं जिला प्रशासन के अधिकारी जलस्तर पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण अधिकारी एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज के एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि सोमवार को गंगा बैराज पर पानी की कुल आवक 161722 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से हो रही है, जबकि बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 147053 क्यूेसक प्रति सेकंड की निकासी की जा रही है। गत दिवस पानी की कुल आवक 183788 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है थी। नरौरा बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7858 क्यूसेक व पीएलजीसी नहर 6813 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग का बाढ़ नियंत्रण कक्ष हरिद्वार व बिजनौर बैराज से नदी में छोड़ी जा रही जलराशि पर निरंतर नजर बनाए हुए है। बैराज से छोड़ी जाने वाली जल की जानकारी बैराज से निरंतर बाढ़ नियंत्रण कक्ष लखनऊ एवं गंगा नदी से सटे बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, कासगंज, एटा, बदायूं आदि जनपदों के जिला प्रशासन को निरंतर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें