फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेला आज से, हर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बस

Sat, 21 Nov 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर रोडवेज निगम ने कमर कस ली है। योजना बनाई है कि प्रत्येक 45 मिनट पर अनूपहशर और गढ़ के लिए बसें चलाई।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने पर बसों का संचालन आधे घंटे के अंतराल में कर दिया जाएगा। अहार के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा।  वहीं, रविवार को मेले का उद्घाटन डीएम बी. चंद्रकला और विधायक गजेंद्र सिंह करेंगे।


कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जनपद के श्रद्धालु गढ़, अहार सिद्धबाबा, अनूपहशर, रामघाट, नरौरा और राजघाट सहित अन्य घाटों पर जाते हैं।

 इन घाटों पर मेला भी लगता है। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज निगम ने योजना बनाते हुए बसों का संचालन करने के लिए समय निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


 बुलंदशहर बस अड्डे से अनूपशहर और गढ़ के लिए प्रत्येक 45 मिनट में बस का संचालन होगा। इसी तरह अहार, रामघाट, नरौरा और राजघाट के लिए भी बसों का संचालन श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर होगा।
विज्ञापन


 एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि गंगा स्नान को लेकर निगम ने कमर कस ली है। गढ़ और अनूपशहर के लिए प्रत्येक 45 मिनट में बसों का संचालन जारी रहेगा।

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों का संचालन प्रत्येक आधे घंटे में कर दिया जाएगा।  

मुख्य स्नान के दौरान अतिरिक्त जल नहीं छोड़ा जाएगा। हरिद्वार नहर खोल दिये जाने से जलस्तर में गिरावट रहेगी। जिससे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। - राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें