फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेला शुरू

Sun, 22 Nov 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की तैयारियां चलती रहीं, दूसरी तरफ देवोत्थान एकादशी पर दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेला शुरू हो गया।
विज्ञापन


परंपरागत रूप से गंगापूजन के साथ रविवार को  विधायक चौधरी गजेंद्रसिंह, एसडीएम अरूण कुमार यादव और चेयरपर्सन मंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

जाह्नवीद्वार गंगातट पर पंडित नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने पूजन कराया। अतिथियों ने मां गंगा को दूध चढ़कर मेला की सफलता की कामना की। डीएम निजी कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


 
उद्घाटन के बाद विधायक गजेंद्रसिंह, पालिकाध्यक्षा मंजू शर्मा और एसडीएम ने पालिका एंबुलेंस का लोकार्पण किया।

विधायक ने अनूपशहर गंगातट पर वृद्धाश्रम के लिए विधायक निधि से इस साल पच्चीस लाख रूपये की धनराशि दिए जाने और  अगले साल भी पच्चीस लाख रूपये की धनराशि दने की घोषणा की। 

इस मौके पर ईओ डा. रश्मि त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधि, गोपाल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सीपीसिंह, जहागीराबाद चेयरपर्सन पति कृष्णकांत वार्ष्णेय, विजय गौतम, महेशचंद शर्मा, महीपालसिंह, तेजदत्त शर्मा, सुशील शर्मा, संजय यादव,  संगम चौरसिया, वीके यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद व्यवस्थाओं में जुटी पालिका
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेल के उद्घाटन के बाद पालिका की मशीनरी आधी-अधूरी तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा करने में जुट गई है। 

कांतीप्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में मेला कंट्रोल स्थापित कर लिया गया है। यह सोमवार सुबह से चालू हो जाएगा। शिवचौक पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। 

गंगा किनारे भूमि समतल कर कच्चेघाट बना दिए गए हैं। बिजली विभाग ने रविवार को अलीगढ़ बस स्टैँड पर क्रास हो रही 11हजार लाइन के नीचे लोहे का जाल लगाया।

अलीगढ़ बाईपास रोड पर की लाइटों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है जो सोमवार सुबह तक कर लिया जाएगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर में स्थापित की जा रही मेला कोतवाली सोमवार से काम करना शुरू कर देगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें