फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर विराजे गणपति, नहीं निकली शोभायात्राएं

विज्ञापन
प्रतिमा स्थापित करते श्रद्धालु। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
घर-घर विराजे गणपति बप्पा, नहीं निकलीं शोभायात्राएं
विज्ञापन

बुलंदशहर । जनपद में शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घर-घर में भगवान गणेश विराजे। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घराें में गणेश प्रतिमा को विधि विधान के साथ स्थापित कर परिवार संग पूजन किया। इस दौरान कोरोना काल के चलते शोभायात्राएं नहीं निकाली गईं। इससे श्रद्धालुआें को काफी निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं ने गत कई दिनों से अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। गत शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने बाजार पहुंचकर पूजन की सामग्री के साथ गणेश जी की प्रतिमा और मूर्ति आदि भी खरीदी। शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी पर्व को मनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में विधि-विधान के साथ गणेश जी मूर्ति स्थापित कर परिवार संग पूजन किया। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारे भी लगाए गए। लेकिन कोरोना काल के चलते शोभायात्राएं और सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सके। छोटी काशी के नाम से विख्यात तीर्थनगरी अनूपशहर में गणेश चतुर्थी पर्व पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही गणेश प्रतिमाओं की धार्मिक विधिविधान के साथ स्थापना कर परिजनों के साथ पूजन किया। मोहल्ला नगारशैली स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणपतिजी की प्रतिमा का चोला चढ़ाया गया। कोरोना गाइडलाइन के चलते इस बार मेला का आयोजन नहीं किया गया। बबस्टरगंज गंगातट से परम्परागत रूप से निकलने वाली गणेश शोभायात्रा भी नहीं निकाली गई। इससे श्रद्धालुओं को काफी निराशा हुई। अहार क्षेत्र में भी गणेश चतुर्थी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी और प्रसाद का वितरण किया गया। डिबाई में देवालयों को सजाया गया। आरती उपरांत दर्शन को पहुंचे भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। नगर के श्रीराधा कृष्ण मंदिर मेला के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बाया कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए है। देवालय में गणेश प्रतिमा स्थापना से पूर्व नरवर गंगा तट पर आचार्य रमाकांत शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ गंगा स्नान कराया। इस दौरान रोबिन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कमल वर्मा, सौनू गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, हरीओम अग्रवाल आदि लोग रहे। औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर में स्थित गणेश भगवान के मंदिर पर पूजा अर्चना कर यज्ञ का आयोजन किया गया। भृगु क्षेत्र आश्रम अनूपशहर से पधारे आचार्य शिवदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराकर पोशाक पहनाई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रहलाद शर्मा एडवोकेट और उनकी पत्नी शीतल शर्मा ने यज्ञ में पूर्ण आहुति देकर मन को शांति देने की कामना की। कार्यक्रम में आचार्य रूपकिशोर, अवनीत शर्मा, श्रीपाल शर्मा, भोले शर्मा, दुलीचंद सैनी, ललित अग्रवाल, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें