शिवचरण इंटर कालेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते भाजपा सांसद डा.भोला सिंह।
- फोटो : ब्यूरो
शिवचरन इंटर कॉलेज में सोमवार को वालीबाॅॅल मैच की शुरूआत हुई। इसका शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया। मैच के पहले दिन नोएडा और बुलंदशहर की टीम में रोमांचक मुकाबला हुआ।
सांसद भोला सिंह ने कहा कि खेल कोई भी हो उसे मन से खेला जाए तो जीत पक्की है। खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार होने पर कभी मायूस नहीं होना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए भी प्रेरित किया।
बालीवॉल मैच का पहला मुकाबला बुलंदशहर और नोएडा की बीच हुआ। यह मैच नोएडा के कप्तान विक्रांत तेवतिया और बुलंदशहर की टीम के कप्तान अभिषेक ने सांसद से हाथ मिलाकर शुरू किया। आयोजकों ने मैच का परिणाम घोषित नहीं किया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विशन सिंह एडवोकेट, आशीष वत्स, रामबीर शर्मा, टिकलु शर्मा, मैच संयोजक शगुन चौधरी, कुलदीप कुमार, पवन, रोहित चौधरी और अरविंद पाठक आदि मौजूद रहे।