फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में रहा पाला, बनी रही कंपकंपी, दिन में निकली धूप रही बेअसर

विज्ञापन
खुर्जा में रविवार सुबह निकलते सूर्यदेव। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में दूसरे दिन रविवार को भी धूप निकली। वहीं, शनिवार की रात पाला पड़ने से धूप बेअसर रही और पूरा दिन हवा में कंपकंपी बनी रही। शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। मौसम वैज्ञानिक अभी ऐसे मौसम से जल्द राहत नहीं मिलने के आसार जता रहे हैं। अगले तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पाला, कोहरा व शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया था। इस बीच बूंदाबांदी होने से भी कंपकंपा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ा। वहीं, शनिवार को धूप निकली लेकिन कोई ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। रात के समय पाला पड़ा तो ठंड का असर भी बढ़ गया। रविवार को भी पूरे दिन धूप निकली लेकिन रात में पड़े पाले के चलते ठंडी हवा चलने से पूरे दिन कंपकंपी बनी रही। इससे बचाव के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय अपनाए। घर से बाहर निकले लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे देखा गया। हालांकि दोपहर के समय बाजार व मार्गों पर कुछ चहल-पहल देखने को मिली।
ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 फीसदी और हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी ऐसे मौसम से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें