फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से अपने रूट और निर्धारित समय पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली पर चलाई गईं निगम की बसों के अतिरिक्त फेरों का संचालन सोमवार रात से थम गया। त्योहार पर घर आने-जाने के दौरान डिपो की बसों में छह लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। मंगलवार से पूर्व निर्धारित समय व रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

रंगों के त्योहार पर जिले से बाहर नौकरी करने गए लोगों के घर आने पर 28 फरवरी से निगम की बसों के फेरे बढ़ा दिए गए। नौ मार्च तक यात्रियों के फेरे बढ़ने पर राहत मिली। इसके बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों का इंतजार व खड़े होकर सफर करना पड़ा। यह समस्या रविवार सुबह तक बनी रही। सोमवार को पूर्व की तरह सामान्य दिनों की तरह यात्रियों से सफर किया। वहीं, सोमवार शाम को बढ़ाए गए फेरे की समयावधि समाप्त हो गई। ऐसे में अब यात्रियों को पूर्व निर्धारित समय पर व रूट पर बसों की सुविधा मिलेगी।
8 फरवरी से नौ मार्च तक डिपो की बस में छह लाख से अधिक यात्रियों ने सफर तय किया। इस दौरान सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर चलाई गई। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मंगलवार से सभी बसें अपने-अपने समयानुसार और रूट पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें