फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 60 लाख से होगा नगर के चार पार्कों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अब सुकून के पल बिताने के लिए नगरवासियों को जल्द ही आधुनिक पार्क की सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिका परिषद शहर के चार प्रमुख पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने जा रही है। 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस सौंदर्यीकरण कार्य के बाद ये पार्क न केवल हरियाली बिखेरेंगे, बल्कि फिटनेस और मनोरंजन के हाई-टेक केंद्र भी बनेंगे। पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि पार्कों के सौंदर्यीकरण योजना के अन्तर्गत नगर की आवास विकास कॉलोनी पार्क,अंबा कॉलोनी पार्क, हरी एनक्लेव पार्क,सुशीला विहार पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण अवस्थापना निधि से कराया जाएगा। पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। पार्कों को मल्टी-पर्पज स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें ओपन जिम, बच्चों के मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगे झूले, स्लाइड (फिसलन पट्टी) और अन्य खेल उपकरण और सुबह-शाम टहलने वालों के लिए फुटपाथ तैयार किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें