फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरीडोर मामला: मुआवजा मिलने पर ही छोड़ेंगे घर

Sun, 03 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने से पहले घर छोड़ने का नोटिस भेजे जाने पर शिव कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेताया है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा घर खाली नहीं करेंगे। जंक्शन क्षेत्र के मोहल्ला शिव कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में फ्रेट कॉरीडोर के लिए भूमि चिन्हित की गई थी।

लोगों ने बताया कि रेलवे ने अब तक सिर्फ मलबा हटाने की राशि दी है। अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहंी मिला है। ऊपर से 15 दिन पहले रेलवे ने मकान खाली करने को नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन


इसको लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। रविवार को ग्रामीणों ने फ्रेट कॉरीडोर के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही रेलवे विभाग मुआवजे के अलावा उन्हें उतनी ही भूमि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मांगे पूरी न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान व्रजेश कुमार, पुष्पा देवी, भनता, विपिन, प्रेमपाल, लाला, प्रेम, वीना, सीमा, साधना, धर्मवीरख् सोनू समेत मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें