औरंगाबाद के गांव जिताका में बिजली और गैस की मुफ्त सप्लाई की जाएगी। दरअसल, गांव के निकट 35 करोड़ रुपये की लागत सेे आधुनिक गोशाला की स्थापना होनी है।
गोशाला परिसर में बिजली और गैस उत्पादन यूनिट लगाई जाएगी। यहां गोबर और गोमूत्र से बिजली और गैस का उत्पादन होगा।
महर्षि दयानंद गोशाला समिति ने गोशाला परिसर की बाउंड्री का निर्माण शुरू कर दिया है। महर्षि दयानंद गोशाला समिति की ओर से औरंगाबाद के गांव जिताका में गोशाला की स्थापना होगी।
गोशाला में देशी नस्ल की एक हजार उन्नतशील गाय और सांडों का पालन पोषण होगा। देसी गायों का कुनबा बढ़ाने के लिए गोशाला की स्थापना की जाएगी।
गोशाला के लिए 22 बीघा जमीन खरीदी ली गई है और बाउंड्री का निर्माण शुरू कर दिया गया है। गोशाला परिसर में बिजली और गैस उत्पादन यूनिट लगाई जाएगी।
यहां गोबर, गोमूत्र से बिजली और गैस का उत्पादन होगा। बिजली और गैस की सप्लाई गांव के प्रत्येक घर में की जाएगी। गैस और बिजली की आपूर्ति मुफ्त होगी। बता दें कि गांव की आबादी करीब तीन हजार है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था पांच गायों का तोहफा
1965 में साधू आंदोलन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महर्षि दयानंद गोशाला समिति को पांच गायों का तोहफा दिया था।
बकौल, समिति के सेवक संत राम प्रधान पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था गोवंश को पालकर उन्हें बचाया जा सकता है। बता दें कि महर्षि दयानंद गोशाला समिति जगह-जगह 1000 से अधिक गोवंशों का संरक्षण कर रही है।
गायों को मिलेगा जैविक चारा
महर्षि दयानंद गोशाला समिति के सेवक संत राम ने बताया कि गोवंश को जैविक विधि से पैदा किया गया चारा खिलाया जाएगा।
गोशाला में हॉलैंड से लाए गए फूल वाले पौधों को रोपा जाएगा।