फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल नगर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Fri, 11 Dec 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव की 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर प्रशासन ने नगर की सीमा को सील करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



13 दिसंबर को नगर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से निकाला जाएगा। शुक्रवार को एसडीएम और आरओ ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

 
एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि नगर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए ग्राम सुखलालपुर, जेवर अड्डा, गुलावठी रोड़, दनकौर रोड, जीटी रोड पर ईदगाह के पास बैरिकेटिंग लगाई गई है।
विज्ञापन




नोएडा, खुर्जा, दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के सर्मथकों के किसी भी वाहन या सर्मथकों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।



उन्होंने बताया कि कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, आरओ विनोद कुमार ने बताया कि ब्लॉक की 19 न्याय पंचायतों की नगर के अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतगणना होगी।
विज्ञापन




मतगणना कक्ष में प्रधान प्रत्याशी के दो एजेंट, सदस्य पंचायत के एक एजेंट के प्रवेश की अनुमति होगी। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्र व केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


विजयी प्रत्याशी को पुलिस अभिरक्षा में उसके निवास तक पहुंचाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें