फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर महिला से 52 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर महिला से 52 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को उसके बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने लाखों रुपये ठग लिए। पीड़िता द्वारा रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी कमलेश देवी पत्नी सरदार सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर संभल निवासी आरोपी युवक मनोज पुत्र प्यारेलाल का आना-जाना था। आरोपी ने कुछ समय पूर्व पीड़िता व उसके परिजनों को बताया कि वह उनके बेटे की किसी सरकारी विभाग में अच्छे पद पर नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में आरोपी ने लाखों रुपये के खर्चे की बात भी कही थी। पीड़ित परिजन आरोपी के झांसे में आ गए और उसे अलग-अलग समय में करीब 52 लाख नब्बे हजार रुपये दे डाले। लेकिन, आरोपी द्वारा नौकरी लगने का समय बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लग सकी। जिस पर परिजनों ने आरोपी व उसके 11 अज्ञात साथियों से इस संबंध में बातचीत की तो वह टाल-मटोल करते रहे। बीते दिनों जब आरोपियों से पीड़ित पक्ष ने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद व 11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर मामले में राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें