खुर्जा। बृज विहार कॉलोनी निवासी व्यक्ति से अज्ञात कॉलर ने आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर 18 हजार ठग लिए। पीड़ित ने इस मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला बृज विहार निवासी आनंद ने बताया कि बुधवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने आधार कार्ड को खाते से लिंक करने की बात कहते हुए बैंक संबंधित जानकारी मांग ली। जिसकी जानकारी उन्होंने उसे दे दी। जिसके बाद शुक्रवार को उनके मोबाइल पर 18 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जिसके बाद उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो वह बंद आ रहा है। पीड़ित तक ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में शुक्रवार को बैंक में शिकायत दी। बैंक अधिकारियों ने पुलिस कोतवाली में शिकायत देने की बात कही। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल को तहरीर भेजी गई है। नंबर की जांच कर जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद